मिथिला व तिरहुत एक्सप्रेस नहीं चली
Published by : LALITANSOO Updated At : 31 Dec 2025 8:52 PM
Mithila and Tirhut Express did not run
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को हुई दिक्कत वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जसीडीह-झाझा रेलखंड पर पिछले दिनों हुए रेल हादसे का असर ट्रेनों के परिचालन पर बुधवार को भी दिखाई पड़ा. इस दुर्घटना के कारण रक्सौल से हावड़ा जानेवाली 13022 (मिथिला एक्सप्रेस) व मुजफ्फरपुर से कोलकाता जाने वाली 13158 (तिरहुत एक्सप्रेस) बुधवार को रद्द रही. ट्रेनों के अचानक रद्द होने से उन यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिन्होंने हफ्तों पहले आरक्षित टिकट लिया था. जंक्शन पर सुबह से ही पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ जमा रही. जनरल टिकट से जाने वाले कई यात्री अपने परिवार व सामान के साथ प्लेटफाॅर्म पर घंटों इंतजार के बाद निराश हो घर लौट गये. रेलवे के अनुसार, परिचालन संबंधी कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया. यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रेनों के रद्द होने की सूचना देर से मिलने के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में काफी कठिनाई हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










