टेलीग्राम पर इश्क, छात्रा भाग कर पहुंची मुंबई, प्रेमी से रचाई शादी, अब घर आने से इंकार

Published by : CHANDAN Updated At : 15 Sep 2025 8:56 PM

विज्ञापन

टेलीग्राम पर इश्क, छात्रा भाग कर पहुंची मुंबई, प्रेमी से रचाई शादी, अब घर आने से इंकार

विज्ञापन

: काजीमोहम्मदपुर थाने में पिता ने करायी थी अपहरण की प्राथमिकी संवाददाता, मुजफ्फरपुर आमगोला की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने मुंबई के एक युवक से टेलीग्राम पर दोस्ती की शुरुआत की. यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. दोनों के बीच टेलीग्राम पर बातें होने लगीं. आखिरकार लड़की ने मुंबई जाने का फैसला किया. इसके बाद युवती ने तीन सितंबर को अपने घर से निकलने का कदम उठाया. वह लाइब्रेरी जाने का कहकर निकली थी. जब शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो पिता ने काजीमोहम्मदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. लड़की अकेले 1850 किमी से अधिक की दूरी तय कर मुंबई पहुंची और अपने प्रेमी से शादी कर ली है. केस के आइओ दारोगा शशिभूषण लड़की को ढूंढ़ते हुए मुंबई पहुंचे. वहां लड़की को लोकल थाने पर बुलाकर पूछताछ की. लड़की खुद को बालिग बताते हुए आने से इनकार कर दिया. पुलिस ने लड़की को समझाया कि आप बालिग है. कोर्ट में जाकर अपना बयान दर्ज करवा दीजिए. लेकिन, लड़की ने आने से इनकार कर दिया. लोकल पुलिस से भी सपोर्ट नहीं मिला तो काजीमोहम्मदपुर पुलिस वापस लौट आयी. अब पुलिस इस मामले में आरोपी का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर वापस मुंबई जाएगी. जानकारी हो कि काजीमोहम्मदपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में छात्रा के पिता ने बताया था कि आमगोला से उसकी पुत्री बीते तीन सितंबर को घर से लाइब्रेरी के लिए निकली थी. वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों खोजबीन शुरू की. कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि लड़की काफी दिनों से टेलीग्राम पर मुंबई के एक युवक से चैटिंग की. व्हाट्सएप नंबर शेयर हुआ और दोनों के बीच में बातचीत शुरू हुई. प्यार का इजहार होने के बाद लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन