मुशहरी और बोचहां में बनेगा लीची मक्का व सब्जी का उत्पाद क्लस्टर

Published at :16 Sep 2020 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुशहरी और बोचहां में बनेगा लीची मक्का व सब्जी का उत्पाद क्लस्टर

जिले में किसान उत्पाद संगठन की शुरुआत बोचहां व मुशहरी से होगी. मुशहरी व बोचहा प्रखंडों के लिए लीची (हाॅर्टिकल्चर क्राॅप) व मकई/सब्जी पर प्रोड्यूस क्लस्टर बनाने की अनुशंसा मंगलवार नाबार्ड की बैठक की गयी. दोनों प्रखंडों में उपरोक्त प्रोड्यूस क्लस्टर पर एफपीओ बनाने की अनुशंसा राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति को भेजी जायेगी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जिले में किसान उत्पाद संगठन की शुरुआत बोचहां व मुशहरी से होगी. मुशहरी व बोचहा प्रखंडों के लिए लीची (हाॅर्टिकल्चर क्राॅप) व मकई/सब्जी पर प्रोड्यूस क्लस्टर बनाने की अनुशंसा मंगलवार नाबार्ड की बैठक की गयी. दोनों प्रखंडों में उपरोक्त प्रोड्यूस क्लस्टर पर एफपीओ बनाने की अनुशंसा राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति को भेजी जायेगी.

डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाबार्ड के डीडीएम जूही प्रवासिनी के अलावा अन्य अधिकारी शामिल भी हुए. केंद्रीय योजनाओं की डीएलएमसी की पहली बैठक में दोनों योजनाओं के बारे में चर्चा की गयी. नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक जूही प्रवासिनी ने कहा कि इन महत्वपूर्ण योजनाओं से जहां जिले के कृषि एवं अनुषंगी क्षेत्र का विकास होगा, वहीं कई नयी कृषि आधारभूत संरचनाओं का भी सृजन व संवर्धन होगा. कृषकों की आय बढ़ाने में दोनोे योजनाएं मददगार साबित होंगी. बैंक कृषि आधारभूत संरचना के तहत आये आवेदनों (डीपीआर) को स्वीकृत कर लोन जल्द उपलब्ध कराने में सहयोग करें.

कृषि आधारभूत संरचना निधि (एआईएफ) के तहत दो करोड़ तक के ऋण सरकार के गारंटी के आधार पर कृषकों, पैक्स, एफपीओ एवं एग्रीटेक इंटरप्रेन्योर्स को स्वीकृत किया जायेगा. योजना अवधि 2020-21 से शुरू होकर अगले वित्तीय वर्षों के लिए है. यह टाॅपअप सुविधायुक्त योजना है. योजना अवधि के लिए राज्य को कुल 3980 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है. बैठक में जिले के डीडीसी डाॅ सुनील कुमार झा, एसडीसी शहला मुस्तफा, एलडीएम जीडी शर्मा आदि मौजूद थे.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन