मुजफ्फरपुर के रास्ते लालकुआं और हावड़ा के बीच चलेगी ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 8:09 PM
रेलवे की ओर से सूचना जारी की गयी है
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गोरखपुर-हाजीपुर से मुजफ्फरपुर के रास्ते लालकुआं और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी. इसके साथ ही समस्तीपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते जयनगर से उज्जैन के लिए स्पेशल ट्रेन के बारे में रेलवे की ओर से सूचना जारी की गयी है. गाड़ी सं. 05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल 11, 18 व 25 जुलाई को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर शुक्रवार को 09.10 बजे हाजीपुर, 10.05 बजे मुजफ्फरपुर, 11.12 बजे समस्तीपुर, 12.25 बजे बरौनी, 14.35 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 06059 हावड़ा-लालकुआं स्पेशल 12, 19 व 26 जुलाई को हावड़ा से 23.30 बजे खुलकर शनिवार को 06.48 बजे किउल, 09.50 बजे बरौनी, 11.40 बजे समस्तीपुर, 13.00 बजे मुजफ्फरपुर, 14.18 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 13.55 बजे लालकुआं पहुंचेगी. इस स्पेशल में प्रथम व द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01-01, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 06 व साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे. वहीं गाड़ी सं. 09092 जयनगर-उज्जैन स्पेशल, यह स्पेशल 9 जुलाई को जयनगर से 22.05 बजे खुलकर 23.30 बजे दरभंगा, बुधवार को 00.25 बजे समस्तीपुर, 01.50 बजे मुजफ्फरपुर, 03.15 बजे हाजीपुर, 03.40 बजे पाटलिपुत्र, 04.00 बजे दानापुर, 04.50 बजे आरा, 06.05 बजे बक्सर, 08.10 बजे डीडीयू, 11.00 बजे प्रयागराज, 15.15 बजे कानपुर, 19.10 बजे वीरगाना लक्ष्मीबाई (झांसी), 22.20 बजे बीना व गुरुवार को 01.30 बजे संत हिरदाराम नगर (भोपाल) रुकते हुए 05.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी. इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 व शयनयान श्रेणी के 18 कोच होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










