ePaper

ट्रैक्टर की ठोकर से होमगार्ड का जवान जख्मी

Updated at : 17 Jul 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर  की ठोकर से होमगार्ड का जवान जख्मी

मोतीपुरथाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार होमगार्ड के जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची एनएचएआइ के एम्बुलेंस ने जख्मी होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार होमगार्ड के जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची एनएचएआइ के एम्बुलेंस ने जख्मी होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. जख्मी होमगार्ड की पहचान थाना क्षेत्र के नरियार बरैठा निवासी बिंदा राम उर्फ विंदेश्वरी राम के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना में कार्यरत थे. वे उक्त थाने से विरमित होकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी बीच राते में मोतीपुर बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दिया. वहीं दूसरी घटना ओवर ब्रिज पर हुई. सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बरूराज थाना क्षेत्र के ठिकहा निवासी सुरदर्शन कुमार सिंह गम्भीर रुप से जख्मी हो गए. जख्मी हालत में उन्हें चिकित्सा के लिए एनएचएआई एम्बुलेंस की टीम ने सिएचसी में भर्ती कराया. जहा से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन