फंदे से लटक कर हार्डवेयर कारोबारी के पुत्र ने दी जान, परिजनों में मची चीत्कार

फंदे से लटक कर हार्डवेयर कारोबारी के पुत्र ने दी जान, परिजनों में मची चीत्कार
: सदर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले की घटना: कमरा बंद करके शुक्रवार की देर रात लगाया फांसी : एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जुटाए साक्ष्य : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ला में हार्डवेयर कारोबारी दिलीप कुमार के पुत्र आयुष रंजन (20) ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना शुक्रवार देर रात 1:30 बजे की आसपास की है. परिजनों से घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थानेदार अस्मित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. देर रात होने के कारण कमरे को बंद कर दिया गया. शनिवार की सुबह एफएसएल की टीम को बुलाया गया. करीब एक घंटे से अधिक समय तक एफएसएल के दो वैज्ञानिकों ने कमरे से साक्ष्य इकट्ठा किया. फिर, शव का पंचनामा तैयार करके उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. कमरे की छानबीन में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस को उसकी मोबाइल फोन मिली है. शनिवार देर शाम तक सुसाइड करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि परिजनों से पूछताछ किया गया तो बताया कि आयुष रंजन मैट्रिक में फेल करने के बाद बाहर रहता था. कुछ दिन पहले ही वह वापस लौटा था. परिजन को लिखित शिकायत देने को कहा गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर, आयुष रंजन के सुसाइड के बाद से परिजनों में चीख- पुकार मची हुई है. मां बार- बार बेहोश हो रही थी. परिवार के दूसरे सदस्यों का भी रो- रोकर हाल बेहाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




