तुर्की से एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, बेतिया का पांच सप्लायर गिरफ्तार

Published by :CHANDAN
Published at :03 Oct 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
तुर्की से एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, बेतिया का पांच सप्लायर गिरफ्तार

Foreign liquor worth Rs 1 crore recovered

विज्ञापन

: थुम्हा गांव में एनएच से सटे गोदाम के अंदर छिपा कर रखी थी 960 कार्टन शराब : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई : गोदाम के अंदर से टाटा 407 व एक शराब लोड पिकअप जब्त : स्थानीय माफियाओं को चिह्नित करने में जुटा उत्पाद विभाग संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने तुर्की थाना क्षेत्र स्थित थुम्हा गांव में मुजफ्फरपुर- हाजीपुर हाइवे से सटे एक गोदाम से एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई में 960 कार्टन शराब जब्त की गई, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब शामिल थी. छापेमारी के दौरान गोदाम से एक टाटा 407 वाहन और शराब लोड एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया. उत्पाद टीम ने गोदाम के अंदर मौजूद पांच शराब सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान पश्चिमी चंपारण जिला के साठी थाना के सतवरिया गांव निवासी मोतीलाल कुमार, बजरंगी कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार और सूरज कुमार के रूप में किया गया है. पांचों के पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया है. इसके आधार पर लोक धंधेबाजों को चिह्नित किया जा रहा है. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तुर्की थाना क्षेत्र स्थित थुम्हा गांव में एक गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है, जिसे जिले के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की तैयारी थी. सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई. गुरुवार की रात करीब 11 बजे टीम ने गोदाम पर छापा मारा. गोदाम के अंदर तलाशी के दौरान 960 कार्टन शराब मिले, जो एक कमरे, पिकअप व टाटा 407 में छिपाये गये थे. पूछताछ में पता चला कि यह शराब पंजाब से तस्करी कर लाई गयी थी. उत्पाद विभाग के अधिकारी अब इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय माफियाओं को चिह्नित करने में जुट गये हैं. उत्पाद थानेदार ने बताया कि जब्त शराब की कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है. मामले में जब्त वाहनों और शराब के सैंपल की जांच की जा रही है. गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में शराब तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. विभाग ने गोदाम को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में थुम्हा गांव के ही एक व्यक्ति का गोदाम होने की बात सामने आयी है. चर्चा है कि गोदाम मालिक ने उसको लीज पर दे दिया था. हालांकि, इस बिंदु पर आगे की जांच जारी है. 20 फीट ऊंची रखी थी गोदाम की दीवार, बेतिया से बुलाया सप्लायर जिस गोदाम से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जब्त की है उसकी चहारदीवारी 20 फीट से ऊंची बनायी गयी है. स्थानीय लोगों को शक न हो इसके लिए बेतिया से मजदूर के नाम पर सप्लायर को बुलाया गया था. आसपास के लोगों को कुछ भी पता नहीं है कि गोदाम के अंदर क्या काम हो रहा है. वहीं, कैंपस के अंदर से जो टाटा 407 जब्त किया गया है वह बारिश में कैंपस में लगा पानी के गड्ढे में फंस गया था, जिसको माफिया निकाल नहीं पाये थे. फोटो:: दीपक 18

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन