युवक की हत्या मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 15 May 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

युवक की हत्या मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

साहेबगंज. बंगरा निजामत में सोमवार को परमेश्वर मुखिया के पुत्र कंचन कुमार (18) की मौत मामले में पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उसी गांव के सुरेश मुखिया, उपेंद्र मुखिया, सूरज मुखिया, मुकेश मुखिया व अरुण मुखिया को आरोपित किया गया है. कहा गया है कि आरोपितों ने घर के पास स्थित गाछी में उसकी पिटाई की. हल्ला सुनकर वे ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे. आरोपितों को समझाकर मामला शांत करा दिया. इसके एक घंटा बाद सभी आरोपित उनके घर पहुंचे. एक साजिश के तहत उनके पुत्र को दियारा में ले गये. वहां लाठी, डंडा व रॉड से पिटाई करने के साथ ही गला दबाकर हत्या कर दी. ग्रामीणों की सूचना पर वे वहां पहुंचे तो देखा कि उनका पुत्र मृत पड़ा है. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि आवेदन समेत अन्य बिन्दुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन