Cyber Crime: साइबर ठगों का नया षड्यंत्र, पहले पैसा भेजा फिर महिला टीचर से उड़ाए 5.45 लाख रुपये

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Cyber Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका रजनी कुमारी साइबर जालसाजों की चाल में फंस गईं और देखते ही देखते 5.45 लाख रुपये गंवा बैठीं.

विज्ञापन

Cyber Crime, संवाददाता, मुजफ्फरपुर: साइबर जालसाजों ने शिक्षिका रजनी कुमारी को 5.45 लाख रुपये का चूना लगाया है.वह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पी एंड टी चौक की रहनेवाली हैं.शातिरों ने पार्ट टाइम काम का झांसा देकर अच्छे पैसे कमाने की बात कही थी. रजनी भी उनकी बातों में आकर रकम गंवा बैठीं. उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल व साइबर थाने में शिकायत दी है.

पहले खाते में पैसे भेजे, फिर की ठगी

रजनी ने कहा कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती हैं. उनके मोबाइल पर चार अप्रैल को व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर आया. दिये गये नंबर पर रजनी ने बात की. उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल किया गया. 2500 रुपये लेकर उनकी आइडी जनरेट की गयी.उनसे कहा गया कि होटल व टूरिस्ट प्लेस का रिव्यू करना है.पहले दो-तीन बार रिव्यू करने के बाद उन्हें 30 प्रतिशत का मुनाफा जोड़कर रकम खाते में भेजी गयी. इसके बाद वीआइपी ग्रुप में शामिल करके टास्क पूरा करने के लिए क्वाइन खरीदने को कहा गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पैसे दोबारा भेजने पर ठगी पता चली

झांसे में लेकर 5.45 लाख रुपये उसके बताये अकाउंट पर भेज दिया. इसके बाद रुपये खाते में वापस नहीं भेजा गया. जालसाज ने कहा-90 हजार और भेजेंगी तो सब रकम एक साथ खाते में आ जायेगी. इसके बाद साइबर फ्रॉड के शिकार होने का अहसास हुआ.

इसे भी पढ़ें: Bihar Police: केंद्रीय चयन पर्षद ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 21391 अभ्यर्थी चयनित

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन