मुजफ्फरपुर के बोचहां में बाइक-ऑटो की टक्कर, युवक की मौत

मुजफ्फरपुर के बोचहां में बाइक-ऑटो की टक्कर, युवक की मौत
प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम गरहां–हथौड़ी सड़क पर लालपुर गांव के समीप बाइक और मालवाहक ऑटो की टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एसकेएमसीएच भेजा गया, जहां एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भुताने पंचायत के तुर्की गांव निवासी मनोज पासवान के 21 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल उसके भाई अमन कुमार का इलाज चल रहा है़ वहीं पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गये़ हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. गरहां थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है, जबकि दूसरे का इलाज एसकेएमसीएच में जारी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










