Muzaffarpur News: बिना अंगूठा लगाये खातों से उड़ाए लाखों रुपये, औराई में बैंक फ्रॉड से हड़कंप

औराई में बैंक फ्रॉड से हड़कंप
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के औराई में बिना अंगूठा सत्यापन के कई लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये की अवैध निकासी हुई.पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है...
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में बैंक खातों से बिना अंगूठा लगाए अवैध निकासी का बड़ा मामला उजागर हुआ है. क्षेत्र के कई खाताधारकों के खातों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की निकासी कर ली गई, जबकि पीड़ितों को इसकी भनक तक नहीं लगी.धरहरवा पंचायत के चैनपुर निवासी गीता देवी ने बताया कि अप्रैल माह के दौरान उनके खाते से प्रतिदिन 10-10 हजार रुपये कर कुल 40 हजार रुपये निकाल लिए गए. उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब वह बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराने गईं. बैंक कर्मियों से खाते की जानकारी मिलने के बाद वह स्तब्ध रह गईं.
पासबुक अपडेट से हुआ मामला उजागर
वहीं कटौझा निवासी बिखिया देवी के खाते से 1.25 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.पीड़ितों में इंद्रजीत साह, संजय कुमार समेत कई अन्य ग्रामीण भी शामिल हैं, जिनके खातों से अवैध तरीके से राशि उड़ाई गई है. मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंपमच गया है.
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रहीं पूछताछ
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साइबर फ्रॉड के इस मामले की जांच जारी है और पुलिस बैंकिंग नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.
मुजफ्फरपुर के औराई से फिराेज अख्तर की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










