Muzaffarpur: साहेबगंज में कारोबारी को चाकू मार सात हजार लूटे, तीन बदमाशों की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
criminals-stabbed-businessman-and-looted-money

चाकूबाजी का प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur: साहेबगंज के माधोपुर हजारी स्थित इमलीढाला के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक व्यवसायी को रोककर सात हजार रुपये लूट लिये. विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur: साहेबगंज माधोपुर हजारी में इमलीढाला के पास गुरुवार को अपराधियों ने बरूराज थाना क्षेत्र के टोला ठिकहां निवासी इंद्रजीत कुमार को चाकू मार कर सात हजार रुपये लूट लिये. पीड़ित ने बताया कि वह झोला, रबर एवं झाड़ू बेचने का व्यवसाय करता है. इसी सिलसिले में वह बाइक से पानापुर जा रहा था. इस बीच एक बाइक से आये तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया़ साथ ही पिस्तौल का भय दिखा कर रुपये लूट लिया. विरोध करने पर चाकू मार कर घायल कर दिया. सीएचसी में उन्होंने अपना इलाज कराया. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे दारोगा कुणाल कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया और संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए दो-तीन अपराधियों को हिरासत में ले लिया़ बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद एसएफएल की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किया. पीड़ित ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द तीनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे़

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन