मुजफ्फरपुर की डॉ. अनुपमा को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान, समारोह में जुटीं हस्तियां

Updated:
विज्ञापन

डॉ. अनुपमा को प्रमाण पत्र देते बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर, फोटो- प्रभात खबर

पटना में आयोजित लोकचिंतन स्थापना दिवस समारोह में मुजफ्फरपुर की डॉ. अनुपमा को पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026 प्रदान किया गया. समिति ने उनके सामाजिक सरोकारों और जन-जागरूकता से जुड़े योगदान की सराहना की.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर की डॉ. अनुपमा को सामाजिक सरोकारों और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति की ओर से प्रदान किया गया. सम्मान के तहत उन्हें अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना में हुआ सम्मान समारोह

सम्मान समारोह का आयोजन 30 अगस्त 2026 को पटना स्थित बिहार विधान परिषद के उपभवन सभागार में किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पंडित राजकुमार शुक्ल स्मारक समिति की ओर से लोकचिंतन स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर किया गया था.

सर्टिफिकेट में इन बातों का जिक्र

Dr Anupama Certificate.jpeg
डॉ. अनुपमा को मिला प्रमाण पत्र, फोटो- प्रभात खबर

प्रमाण पत्र में डॉ. अनुपमा को चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल के ऐतिहासिक जन-संघर्ष और उनकी रचनात्मक कृतियों से जनमानस को अवगत कराने तथा समाज-संगठन के अन्याय विरोधी अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किए जाने का उल्लेख है.

कई विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल के लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने किया. कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे.

इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महामाया प्रसाद विनोद और अखिल भारतीय श्री ब्रह्मभट्ट महासभा, बिहार के अध्यक्ष श्री जनार्दन शर्मा योगी सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:

रूफ टॉप सोलर: अब सरकारी स्कूलों में नहीं कटेगी लाइट, बिजली बिल भी होगा कम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन