बिहार में रूफटॉप सोलर लगाना हुआ बेहद सस्ता: केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देंगी ₹98 हजार तक की भारी सब्सिडी
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब केंद्र के साथ राज्य सरकार भी 20,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी। जानें कैसे उठाएं इस योजना का लाभ।
रूफटॉप सोलर सब्सिडी: बिहार के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए अपनी छत पर सोलर पैनल लगाना अब और भी आसान हो गया है. केंद्र की 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत मिलने वाली ₹78,000 की सब्सिडी के अलावा बिहार सरकार ने भी ₹20,000 तक की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी देने की घोषणा की है. इस तरह उपभोक्ताओं को कुल ₹98,000 तक की सीधी वित्तीय छूट मिलेगी.
आपके शहर में
दोहरे अनुदान से घटेगी लागत और बैंक लोन का बोझ
कार्यपालक अभियंता (पूर्वी) श्रवण ठाकुर ने बताया कि इस दोहरे अनुदान से संयंत्र लगाने की शुरुआती लागत और बैंक ऋण पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी. यह लाभ शहरी (DS-2) और ग्रामीण (DS-1) दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिससे उनका बिजली बिल न्यूनतम या शून्य हो जाएगा. सोलर संयंत्र की कार्यअवधि 25 वर्ष मानी गई है, जिससे शुरुआती 10 वर्षों में लोन की EMI चुकाने के बाद भी हर महीने बचत होगी.
खपत के अनुसार बचत का पूरा गणित:
- शहरी उपभोक्ता (300 यूनिट): वर्तमान बिल ₹1,073 है. शुरुआती 10 वर्षों में ₹629 प्रतिमाह और उसके बाद ₹1,073 प्रतिमाह बचेंगे. 25 वर्षों में कुल ₹2,68,620 की बचत होगी.
- शहरी उपभोक्ता (400 यूनिट): वर्तमान बिल ₹1,503 है. शुरुआती 10 वर्षों में ₹593 प्रतिमाह और उसके बाद ₹1,503 प्रतिमाह बचेंगे. 25 वर्षों में कुल ₹3,41,700 की बचत होगी.
- ग्रामीण उपभोक्ता (300 यूनिट): वर्तमान बिल ₹620 है. पहले 10 वर्षों में ₹176 प्रतिमाह और बाद में ₹620 प्रतिमाह बचेंगे. 25 वर्षों में कुल बचत ₹1,32,720 होगी.
- ग्रामीण उपभोक्ता (400 यूनिट): वर्तमान बिल ₹883 है. पहले 10 साल में ₹120 प्रतिमाह और बाद में ₹564 प्रतिमाह बचेंगे. 25 वर्षों में कुल बचत ₹1,15,920 होगी.
हरित ऊर्जा अभियान से जुड़ने की अपील
सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने बिजली बिल को शून्य करें और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें.
ये भी पढ़ें: मिशन 2027 के तहत बिहार बनेगा कचरा मुक्त, एमआरएफ और कंपोस्ट प्लांट के कार्यों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए