बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 May 2025 9:32 PM
भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी पंकज
Bihar Bhumi: निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को कथैया थाना परिसर के गेट के पास सात हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया. टीम ने गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी के पास से रुपये भी बरामद कर लिया है. राजस्व कर्मचारी पटना जिले का रहने वाला है. विगत तीन वर्षों से मोतीपुर अंचल में पदस्थापित है. उनके पास मोतीपुर नगर परिषद और ठिकहां हल्का का काम था.
Bihar Bhumi: मुजफ्फरपुर के कथैया थाने में लगे जनता दरबार से निकलने के दौरान दाखिल-खारिज के लिए मोतीपुर थाना क्षेत्र के चकचुहर निवासी अरुण कुमार से सात हजार रुपये ले रहे थे. शनिवार को वे रैयत अरुण कुमार को रुपये लेकर कथैया थाना बुलाया था, जहां वे थाना परिसर में भूमि विवाद की सुनवाई के लिए थानेदार और सीओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले कोर्ट में अंचल प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने पहुंचे थे.
प्रखंड मुख्यालय में पसर गया सन्नाटा
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम उन्हें लेकर जिला मुख्यालय चली गयी, जहां उन्हें निगरानी कोर्ट में हाजिर किया गया. रिमांड पर लेने के बाद निगरानी की टीम उन्हें लेकर पटना रवाना हो गयी. राजस्व कर्मचारी के घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार होने की सूचना आग की तरह प्रखंड क्षेत्र में फैल गयी. इसके बाद अंचल और प्रखंड मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया. अ
रुण कुमार ने बताया कि उसने हाल ही में जमीन की रजिस्ट्री करायी थी, जिसके दाखिल-खारिज के लिए उन्होंने आवेदन दिया था. उसके बाद से राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा अपनी रिपोर्ट करने के लिए टाल-मटोल करते रहे.
उन्होंने दाखिल खारिज करने के लिए मिलने को बोला और काम करने के एवज में बतौर रिश्वत 10 हजार रुपये की मांग की. तीन हजार रुपये ले भी लिये. शेष सात हजार रुपये के लिए दबाव बना रहे थे. बताया कि उन्होंने शनिवार को शेष बचे सात हजार रुपये लेकर कथैया थाना पर बुलाया था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पैसा के लिए दबाव बनाने पर की शिकायत
बार-बार रुपये मांगने पर इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद निगरानी विभाग ने कार्रवाई कर राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि मोतीपुर में दाखिल-खारिज बिना पैसे के नहीं किया जा रहा है. ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं.
निगरानी की कार्रवाई जिस समय हुई, उस समय सीओ रुचि कुमारी मोतीपुर थाने में जनता दरबार में शामिल होने गयी थी़ कार्रवाई की सूचना मिलते ही मोतीपुर से जिला मुख्यालय रवाना हो गयी.
इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह हुए रिहा, MP- MLA कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनाया निर्णय, खिलाफ में नहीं मिला कोई सबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










