Muzaffarpur News: मीनापुर सहयोग शिविर में उमड़ी भारी भीड़: 288 आवेदनों में से 265 का तुरंत निष्पादन, प्रभारी सचिव ने खुद की जांच

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News:मीनापुर सहयोग शिविर में उमड़ी भारी भीड़: 288 आवेदनों में से 265 का तुरंत निष्पादन, प्रभारी सचिव ने खुद की जांच

सहयोग शिविर में उमड़ी भारी भीड़: 288 आवेदनों में से 265 का तुरंत निष्पादन, प्रभारी सचिव ने खुद की जांच

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में आए 288 आवेदनों में से 265 का मौके पर निपटारा किया गया.प्रभारी सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने खुद निरीक्षण कर निष्पादित कार्यों की रैंडम जांच की.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के मीनापुर से संतोष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत प्रोजेक्ट राम जानकी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महदेईया में मंगलवार को बिहार सरकार के विशेष सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया गया.इस शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़उमड़पड़ी.जल संसाधन विभाग के सचिव सह जिले के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने खुद इस विशेष सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

प्रभारी सचिव ने रैंडम कॉल कर जानी काम की हकीकत

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने न केवल आवेदनों की स्थिति देखी, बल्कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया.उन्होंने जिन आवेदकों के मामलों का निष्पादन हो चुका था, उन्हें मौके पर ही रैंडम कॉल (अचानक फोन) लगाकर फीडबैक लिया.उन्होंने बातचीत कर जांच की कि आवेदकों की समस्याओं का समाधान वास्तव में धरातल पर हुआ है या नहीं.सचिव की इस सक्रियता से ब्लॉक और अंचल के कर्मियों में हड़कंप मचा रहा.

288 में से 265 मामलों का ऑनस्पॉट निपटारा

मीनापुर के बीडीओ संजय कुमार सिंहा ने शिविर की सफलता के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि इस विशेष कैंप में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 288 आवेदन प्राप्त हुए थे.जिला प्रशासन की मुस्तैदी के कारण इनमें से 265 आवेदनों का ऑनस्पॉट (मौके पर ही) निष्पादन कर दिया गया.शेष बचे आवेदनों को भी जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया है.

आवेदकों की सुविधा के लिए लगाए गए थे 13 स्टाल

ग्रामीणों को अपने काम के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए स्कूल परिसर में 13 अलग-अलग विभागीय स्टाल लगाए गए थे.इन स्टालों पर अंचल, प्रखंड, बाल विकास, कृषि और राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई हो रही थी.इस मौके पर अंचलाधिकारी कुणाल कुमार गौरव, राजस्व अधिकारी डॉली कुमारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश सिंह, कृषि पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, सांख्यिकी अधिकारी अशोक गुप्ता, मुखिया गुड्डी देवी और कौशल किशोर प्रसाद सहित सभी कृषि समन्वयक व सलाहकार मुख्य रूप से मौजूद थे .

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन