ePaper

झोले में ब्लेड मारकर 55 हजार रुपये उड़ाये

Updated at : 17 Oct 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
झोले में ब्लेड मारकर 55 हजार रुपये उड़ाये

55 thousand rupees stolen by stabbing the bag with a blade

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

कंपनीबाग स्थित एसबीआइ के रेड क्रॉस शाखा में देवरिया के रक्सा गांव के रहनेवाले ब्रिजमोहन सिंह का झोला काटकर बदमाश ने 55 हजार रुपये उड़ा लिया. वह बैंक में पैसा जमा करने गये थे. पीड़ित ने नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें पुलिस को उन्होंने बताया है कि घटना से पूर्व वह बैंक में रुपये जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे. नंबर आने पर झोले से रुपये निकालने के दौरान जब हाथ डाला तो वह कटा हुआ था. उसमें रखे रुपये गायब थे. इसके बाद मैनेजर को शिकायत करते हुए थाने में शिकायत की. बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को दिखाने पर कहा गया पुलिस को सूचना दीजिए. नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि आवेदन की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. साथ ही शातिरों की पहचान के लिए बैंक व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन