बिहार में आज IMD का डबल अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

तेज बारिश की तस्वीर (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार में आज मौसम विभाग की ओर से डबल अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर येलो तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. संभावना जताई गई है कि आज शाम से मौसम का मिजाज बदल सकता है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना समेत आस-पास के जिलों में अभी भी लोग उमस वाली गर्मी झेल रहे हैं. लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज शाम से ही मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. जबकि कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू भी हो गया है. मौसम विभाग की ओर से आज बिहार में डबल अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, गयाजी और नवादा में येलो अलर्ट है. जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, सारण , वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश

इन जिलों में मौसम विभाग ने आज मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई है. मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में तो गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा बाकी के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, बादल गरजने और बारिश की संभावना जताई गई है. बिगड़े मौसम में लोगों से सावधान और खुले में नहीं रहने की अपील की गई है.

बिहार में इस तरह का मौसम होने की वजह

मौसम विभाग की माने तो, बिहार में धीरे-धीरे प्री-मॉनसून जैसी स्थिति एक्टिव हो रही है. बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही और स्थानीय गर्म हवाओं के साथ टकरा जा रही है. इसकी वजह से ही बादल बन जा रहे हैं और आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है. लेकिन जिन जिलों में बादल नहीं बन रहे, वहां लोग उमस वाली गर्मी झेलने के लिए मजबूर हैं.

बिहार में कब आएगा मॉनसून

मौसम विभाग की माने तो, राज्य में मॉनसून अपने तय समय पर ही आएगा. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है. इससे संभावना जताई जा रही है कि 12 से 15 जून के बीच राज्य में मॉनसून की एंट्री हो सकती है. लेकिन यह भी पूर्वानुमान जताया गया है कि 20 जून तक पूरे बिहार में मॉनसून एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी.

Also Read: बिहार के इस जिले में 32 एकड़ में बनेगा एक्वा पार्क, सम्राट चौधरी 15 जून को करेंगे शिलान्यास

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन