45 कार्टन विदेशी शराब बरामद, आठ धंधेबाज गिरफ्तार

Published by : CHANDAN Updated At : 15 Oct 2025 9:09 PM

विज्ञापन

45 cartons of foreign liquor recovered,

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर . उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अलग- अलग जगहों पर शराब को लेकर मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 45 कार्टन विदेशी शराब, 21 लीटर चुलाई शराब व तीन बाइक बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान आठ धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसमें साहेबगंज के बल्थी गौसी के मनीष कुमार सिंह, नवलपुर के मनोज सहनी, सकरा के मालपुर के सूरज दास व भोला दास, मीनापुर के मिल्की के मिंटू कुमार, सिवाईपट्टी के घोसौत के कौशल कुमार, पानापुर करियात के वीरेंद्र कुमार व सिकंदरपुर के मनोज महतो शामिल हैं. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कुढ़नी थाना के बेलौर किशनपुर गांव से 26 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में चलाए गए विशेष अभियान में 45 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ है. 21 लीटर चुलाई शराब भी जब्त किया गया है. इस छापेमारी में इंस्पेक्टर मनोज कुमार समेत उत्पाद टीम के अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन