ePaper

मुजफ्फरपुर के केंद्रीय कारा में कैदियों ने किया हंगामा, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

Updated at : 18 May 2015 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के केंद्रीय कारा में कैदियों ने किया हंगामा, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के केंद्रीय कारा में सोमवार को कैदियों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. हंगामा कर रहे कैदियों को काबू में करने के लिए पुलिस की ओर से लाठीचार्ज भी किया गया. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कारा में हत्या के आरोपित कैदी शिवचंद्र […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के केंद्रीय कारा में सोमवार को कैदियों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. हंगामा कर रहे कैदियों को काबू में करने के लिए पुलिस की ओर से लाठीचार्ज भी किया गया.

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कारा में हत्या के आरोपित कैदी शिवचंद्र राय की कल यहां मौत हो गयी थी. शिवचंद्र के गले में फंदा कसा मिला था. जेल प्रशासन पर शिवचंद्र के हत्या का आरोप लगाते हुए आज कैदियों ने जमकर हंगामा किया. कैदियों को काबू में करने के लिए पुलिस की ओर से बल प्रयोग भी किया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. हालांकि बाद में जेल प्रशासन ने सभी कैदियों को पुन: बैरक में वापस पहुंचा दिया.

गौरतलब है कि शिवचंद्र तीन माह से केंद्रीय कारा में बंद था. जमीन विवाद में हत्या के मामले में शिवचंद्र जेल में बंद था. कल उसके गले में गमछे का फंदा कसा मिला और उसकी जान निकल चुकी थी. जेल प्रशासन के मुताबिक उसने आत्महत्या की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन