बीआरएबीयू में एलुमनी मीट, 44 साल बाद मिला 1980-82 बैच, अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे एलुमनी

Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur-News-Brabu-Chemistry-Department-1980-82-Batch-Alumni-Meet-After-44-Years-Muzaffarpur

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में 1980-82 बैच के पूर्व छात्र 44 साल बाद एलुमनी मीट में मिले. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित कई स्थानों से पहुंचे पूर्व छात्रों ने छात्र जीवन की यादें साझा कीं. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से अंकित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के रसायन शास्त्र विभाग में शुक्रवार को 1980-82 बैच के पूर्व छात्रों का एलुमनी मीट आयोजित हुआ. करीब 44 वर्ष बाद अपने पुराने साथियों और शिक्षकों से मिलकर पूर्व छात्र भावुक हो उठे. इस खास आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से भी एलुमनी शामिल हुए. पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र जीवन की यादें, पुराने किस्से और अनुभव साझा किए गए.

44 साल बाद दोस्तों से मिलकर भावुक हुए पूर्व छात्र

एलुमनी मीट में पहुंचे पूर्व छात्रों ने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए पुराने संस्मरण साझा किए. उद्योगपति अमर पांडेय ने आयोजन को अविस्मरणीय बताते हुए विश्वविद्यालय और विभाग का आभार व्यक्त किया. ऑस्ट्रेलिया से आए प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने दिवंगत प्रो. टी. शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा कि विभाग उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता.

अमेरिका से पहुंचीं प्रो. टी. शर्मा की पुत्री

कार्यक्रम में प्रख्यात शिक्षाविद दिवंगत प्रो. टी. शर्मा की पुत्री आभा विशेष रूप से अमेरिका से शामिल हुईं. वहीं पटना से आईं गायत्री ने छात्र जीवन की कई यादें साझा कीं, जिससे सभागार का माहौल भावुक हो गया.

विभागाध्यक्ष ने किया पूर्व छात्रों का स्वागत

रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नवैदुल हक ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का दोबारा विभाग में स्वागत करना गौरव की बात है. प्रो. राम कुमार ने इसे विभाग के इतिहास का यादगार दिन बताया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभय नंदा श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान जयनाथ कुमार और डॉ. भावना ने भी अपने अनुभव साझा किए.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन