ePaper

कटरा की 14 पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से टूटा संपर्क,चार पहिया वाहनों के डायवर्सन से परिचालन पर लगी रोक

Updated at : 14 Jun 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
कटरा की 14 पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से टूटा संपर्क,चार पहिया वाहनों के डायवर्सन से परिचालन पर लगी रोक

बागमती नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. 24 घंटे में तीन फुट से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इससे कटरा के बकुची में डायवर्सन पर पानी चढ़ने लगा है. शनिवार से डायवसर्न से चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. इससे 14 पंचायतों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है.

विज्ञापन

बागमती नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. 24 घंटे में तीन फुट से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इससे कटरा के बकुची में डायवर्सन पर पानी चढ़ने लगा है. शनिवार से डायवसर्न से चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. इससे 14 पंचायतों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है. वहीं बकुची यजुआर पथ में बसघट्टा डायवर्सन का निरीक्षण शनिवार को सीओ सुबोध कुमार व प्रखंड प्रमुख रामबाबू सिंह ने किया. सीओ ने बताया कि जिला आपदा विभाग को मरम्मत कराने के लिए लिखा जाएगा.

Also Read: भागलपुर का हवाई अड्डा इस बार नहीं बनेगा बाढ़ राहत शिविर, डीएम ने की समीक्षा बैठक
व्यवसायियों को हो रही परेशानी

वहीं बसघट्टा पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद दास ने बताया कि डायवर्सन से चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद हो जाने से औराई, सैदपुर, पुपरी, कमतौल सहित प्रखंड के उत्तरी हिस्से के बसघट्टा, चंगेल, यजुआर पूर्वी, यजुआर मध्य, यजुआर पश्चिमी, कटाई, नगवारा, तेहबारा, बंधपुरा, पहसौल, बेलपकौना, खंगुरा डीह, लखनपुर पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा. पहसौल निवासी व्यवसायी रंजीत साह का कहना है कि उत्तरी हिस्से के सबसे बड़े बाजार पहसौल के व्यवसायियों का सामान पहले आसानी से मुजफ्फरपुर से आ जाया करता था.

बागमती के जलस्तर में वद्धि, चचरी पर बढ़ा दबाव

बागमती नदी के जलस्तर में शनिवार की शाम तक तीन फुट की वृद्धि हुई है. औराई में मधुबन प्रताप घाट, अतरार घाट, बभनगामा पश्चिमी घाट समेत कई घाटों पर बने चचरी पुल पर दबाव बढ़ गया है. जलस्तर में तेज गति से बढ़ोतरी होने से विस्थापित मधुबन प्रताप, बभनगावां पश्चिमी, हरणी टोला, बड़ा खुर्द, बड़ा बुजुर्ग, तरबनना समेत दर्जन भर गांव के लोगों में दहशत है. अतरार घाट के सेवक छोटन सहनी ने बताया कि चचरी पर दबाव बढ़ता जा रहा है. औराई के लोगों को जिला मुख्यालय व औराई दक्षिणी क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय जाने में ज्यादा दूरी तय कर जाना पड़ता है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन