मुजफ्फरपुर : सोना लूट के दो आरोपितों के घर की होगी कुर्की

Updated at : 05 Jan 2020 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सोना लूट के दो आरोपितों के घर की होगी कुर्की

मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस कंपनी से दस करोड़ रुपये के सोना लूट के आरोपित वैशाली के लालगंज थानाक्षेत्र के बलुआ बसंत निवासी वीरेंद कुमार एवं समस्तीपुर के दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के शाहपुर पररा निवासी विकास झा के घर की कुर्की होगी. शनिवार को दोनों के खिलाफ कुर्की का आवेदन थानाध्यक्ष मिथिलेश झा ने सीजेएम कोर्ट में […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुथूट फाइनेंस कंपनी से दस करोड़ रुपये के सोना लूट के आरोपित वैशाली के लालगंज थानाक्षेत्र के बलुआ बसंत निवासी वीरेंद कुमार एवं समस्तीपुर के दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के शाहपुर पररा निवासी विकास झा के घर की कुर्की होगी.
शनिवार को दोनों के खिलाफ कुर्की का आवेदन थानाध्यक्ष मिथिलेश झा ने सीजेएम कोर्ट में दिया. मामले में सुभाष झा, आलोक एवं अभिषेक कुमार को सदर पुलिस ने 12 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इनके पास से 18 किलो सोना बरामद किया गया था. छह फरवरी 2019 को सदर थानाक्षेत्र के भगवानपुर स्थित मुथूट फाइनेंस से दस करोड़ की सोना लूट हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन