Muzaffarpur News: ट्रैफिक लाइट के नीचे खुला मौत का कुआं

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News: ट्रैफिक लाइट के नीचे खुला मौत का कुआं

ट्रैफिक लाइट के नीचे खुला मौत का कुआं

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के गौशाला चौक पर ट्रैफिक लाइट के ठीक नीचे खुला सीवेज का मैनहोल हादसों को दावत दे रहा है. स्मार्ट सिटी में नगर निगम की इस जानलेवा लापरवाही से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. गौशाला चौक की चमचमाती ट्रैफिक सिग्नल लाइट के ठीक नीचे, सड़क के बीचों-बीच सीवेज का ढक्कन खुला छोड़ दिया गया है. नगर निगम की इस लापरवाही ने व्यस्त चौराहे को ‘मौत के कुएं’ में बदल दिया है.

मंडरा रहा बड़ा हादसा

गौशाला चौक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है. जरा सी लापरवाही या नजर चूकने पर यहाँ कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों में इस प्रशासनिक उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ लाइटें चमकाई जा रही हैं, जबकि जमीन पर जनता की सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया है. अब देखना यह है कि निगम की नींद कब टूटती है.

मुजफ्फरपुर से माधव कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन