मुजफ्फरपुर: दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक, थाने में चार घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Crime news man eloped with friends wife high voltage drama at police station

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur News: नगर थाने में दोस्त की पत्नी को लेकर फरार होने पर मचे बवाल का वीडियो. जानिए कैसे चाकूबाजी के बाद थाने पहुंची महिला ने पति को छोड़ प्रेमी संग जाने की जिद पकड़कर सबको चौंका दिया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नगर थाना क्षेत्र के नाला रोड इलाके में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपने ही जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया. इस घटना की जानकारी जैसे ही दोनों परिवारों को हुई, विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. लड़के के फरार होने से आक्रोशित एक पक्ष के लोग हाथों में चाकू लेकर दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलने पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को चाकू के साथ हिरासत में लेकर थाने आई.

थाने पहुंची महिला ने प्रेमी के साथ जाने की पकड़ी जिद

मामले की छानबीन और सच का पता लगाने के लिए पुलिस ने जब पीड़ित महिला को थाने बुलाया, तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया. महिला ने सभी के सामने अपने पति को छोड़कर प्रेमी (पति के दोस्त) के साथ रहने की इच्छा जताई. वह अपने बच्चे को साथ लेकर प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गई. महिला के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद थाने के भीतर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज, बहस और हंगामा शुरू हो गया.

पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं बनी बात

थाना परिसर में करीब चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे. पुलिस अधिकारी लगातार दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने और शांत कराने का प्रयास करते रहे. नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिला बालिग है और उसने अपनी मर्जी साफ कर दी है. वहीं, घर में घुसकर मारपीट करने और चाकूबाजी के हंगामे को लेकर पुलिस कानूनी जांच कर रही है.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन