मुजफ्फरपुर : कुढ़नी की कमतौल ब्रांच में आठ अपराधियों ने की लूटपाट

मुजफ्फरपुर/कुढ़नी : कुढ़नी थाने के कमतौल गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर 12 लाख 65 हजार 542 रुपये लूट लिये. चौकीदार, चार बैंककर्मी व दस ग्राहकों को पिस्टल की नोक पर बंधक बना बदमाशों ने लूटपाट की. रुपये देने में देरी करने पर कैशियर देवेंद्र कुमार को पिस्टल के […]
मुजफ्फरपुर/कुढ़नी : कुढ़नी थाने के कमतौल गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर 12 लाख 65 हजार 542 रुपये लूट लिये. चौकीदार, चार बैंककर्मी व दस ग्राहकों को पिस्टल की नोक पर बंधक बना बदमाशों ने लूटपाट की. रुपये देने में देरी करने पर कैशियर देवेंद्र कुमार को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया. वहीं, महिला बैंकमित्र बेबी कुमारी से तीन हजार नकद व मोबाइल भी लूट लिये.
जाते समय अपराधी पिस्टल दिखा सभी को बैंक से बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी देते हुए ग्रिल बाहर से बंद कर सुधवारा गांव की तरफ भाग निकले. सूचना पर एसएसपी जयंत कांत, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद पहुंचे व छानबीन की. देर शाम तक मामले में मैनेजर के बयान पर प्राथमिकी की कवायद जारी थी. वहीं, सूचना पर बैंक के रीजनल मैनेजर मो रिजाउद्दीन अहमद व सहायक सतीश चंद्र तिवारी भी पहुंचकर छानबीन की.
18 से 25 साल के बीच के थे बदमाश : अपराधियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच की थी. जिन पांच अपराधियों के हाथ में पिस्टल था वे अपना चेहरे पर नकाब बांधे हुए थे. वहीं, दो बदमाश हेलमेट पहने हुए था. एक का चेहरा खुला हुआ था. सभी आपस में आम बोलचाल की भाषा में बातचीत कर रहे थे. इधर, एसपी जयंत कांत ने कहा कि उत्तर बिहार बैंक में लूट की घटना हुई है. लूट की राशि 12 लाख के आसपास बतायी जा रही है. पुलिस छानबीन कर रही है.
सीसीटीवी किया क्षतिग्रस्त हार्ड डिस्क ले गये साथ
अपराधियों ने बैंक में घुसते ही लात से मारकर सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद टेबल से हार्ड डिस्क को एक बदमाशों ने अपने जैकेट के अंदर रख लिया. इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर मैनेजर सुबोध चंद्र सिंह, जैतपुर ओपी क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी कैशियर देवेंद्र कुमार, मैसेेंजर लखिंद्र कुमार व बैंक मित्र बेबी कुमारी व ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी.
चौकीदार को बंधक बना घुसे 13 मिनट में लूट लिया बैंक
दोपहर 2:45 बजे चार बाइकों पर आठ बदमाश पहुंचे थे. दो बाइकों को बैंक से 20 मीटर पीछे ही एक गाछी के पास रोक दिया था. बैंक के बाहर स्टूल पर बैठे चौकीदार रामा राय को पिस्टल दिखा कब्जे में लेकर सभी अंदर घुस गये. चार अपराधी मैनेजर व दो कैशियर को घेर लिया. वहीं, दो अन्य अपराधी ग्राहकों पर नजर रखे हुए थे. ग्रिल को बाहर से बंद कर 13 मिनट तक लूटपाट के बाद 2:58 में सभी बैंक से फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




