आइसीआइसीआइ व यूको बैंक को एक ही गिरोह ने लूटा था, छह धराये

Updated at : 04 Nov 2019 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीआइसीआइ व यूको बैंक को एक ही गिरोह ने लूटा था, छह धराये

मुजफ्फरपुर : गोबरसही आइसीआइसीआइ बैंक और शिवहर में यूको बैंक में एक ही गिरोह ने डाका डाला था. मुजफ्फरपुर रिमांड होम में रहने वाले शातिर ने दोनों लूट का प्लान तैयार कर अंजाम दिया था. शिवहर पुलिस ने लूट कांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 30 लाख 86 हजार 380 रुपये बरामद कर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : गोबरसही आइसीआइसीआइ बैंक और शिवहर में यूको बैंक में एक ही गिरोह ने डाका डाला था. मुजफ्फरपुर रिमांड होम में रहने वाले शातिर ने दोनों लूट का प्लान तैयार कर अंजाम दिया था. शिवहर पुलिस ने लूट कांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 30 लाख 86 हजार 380 रुपये बरामद कर लिया हैं.

इस कांड में शामिल सभी छह अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं. शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिस दिन यूको बैंक को लूटा गया उस दिन दो बैंक लूटने आये थे अपराधी. उन्होंने बताया कि एक पिस्तौल, दो कारतूस, 6 मोबाइल, सात एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त लाल रंग की दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है.
इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के मीनापुर तुर्की निवासी धीरज कुमार, सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के पताही निवासी दीपू कुमार एवं शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है. एक मुजफ्फरपुर रिमांड होम का है.
वह इस घटनाका मासटर माइंड है. वह भी मीनापुर तुर्की का रहने वाला है. वही अखाड़ा घाट थाना क्षेत्र के नाजीरपुर निवासी निखिल कुमार को मोटरसाइकिल लूट कांड में पुलिस घटना के तुरंत बाद पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वह मुजफ्फरपुर मंडल कारा में बंद है. एसपी संतोष कुमार ने बताया कि यूको बैंक से 28 अक्तूबर को 32 लाख 33 हजार 760 रुपये लूटे गये थे. इस मामले में एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठित की गई थी. 11 सदस्यों की टीम ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया है.
आइसीआइसीआइ व यूको बैंक लूट में समानता
अनुसंधान के दौरान पाया कि 5 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर में आईसीआईसीआई बैंक में लूट की घटना हुई थी. इस घटना एवंं यूको बैंक लूट कांड में काफी समानता है. जांच के दौरान पता चला कि घटना को अंजाम देने वाला दीपू कुमार दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस से हैदराबाद के लिए निकल गया है. पुलिस अधीक्षक रेल पटना, मुगलसराय जीआरपी और आरपीएफ मुगलसराय के सहयोग से शिवहर पुलिस ने दीपू कुमार को मुगलसराय के पास गिरफ्तार कर लिया.
रिमांड होम में रहने वाला है मास्टर माइंड :
एसपी ने बताया कि लूट कांड का मास्टरमाइंड मुजफ्फरपुर रिमांड होम में रहने वाला है. रिमांड होम से छुट्टी लेकर घटना को अंजाम दिया था. वह अक्सर रिमांड होम से छुट्टी लेकर बैंक लूटता था. वह वैशाली जिला के कुछ अपराधियों से हथियार प्राप्त करता था. लूट की रकम मेंं से अधिकांश अपने पास रखता है. थोड़ा-थोड़ा अपने सहयोगियों के बीच बांटता है . एसपी ने बताया कि इस घटना में अपराधियों सहित एक बड़े सिंडिकेट का भी हाथ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन