मीनापुर में अंचल कर्मी से बाइक लूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 3:06 AM
मीनापुर : एनएच-77 स्थित मकसूदपुर पुल के पास औराई के अंचल कर्मी से रविवार की देर शाम हथियार के बल पर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर प्रभात नगर निवासी संतोष कुमार औराई अंचल में कार्यरत हैं. इनकी प्रतिनियुक्ति अनुमंडल कार्यालय पूर्वी में भी है. वे तीन दिन […]
मीनापुर : एनएच-77 स्थित मकसूदपुर पुल के पास औराई के अंचल कर्मी से रविवार की देर शाम हथियार के बल पर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर प्रभात नगर निवासी संतोष कुमार औराई अंचल में कार्यरत हैं. इनकी प्रतिनियुक्ति अनुमंडल कार्यालय पूर्वी में भी है.
वे तीन दिन औराई व शेष दिन एसडीओ पूर्वी के कार्यालय में सेवा देते हैं. रविवार की शाम औराई से अपने डेरा के लिए बाइक से जा रहे थे. मकसूदपुर पुल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने आगे से बाइक लगा कर घेर लिया. एक ने सिर पर पिस्टल सटा दिया. उसके बाद पर्स, लैपटॉप, पैनकार्ड, आधार कार्ड, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस व बाइक लेकर मुजफ्फरपुर की तरफ फरार हो गये. संतोष ने इसकी लिखित शिकायत मीनापुर पुलिस से की है. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










