मेंटेनेंस के लिए आज आधे शहर की बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2019 5:06 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की तरफ से शहरी क्षेत्र में जगह-जगह नये पोल लगाने व केबुल वायर चल रहा है. इसको देखते हुए बुधवार को फिर नया टोला पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवीए गन्नीपुर फीडर से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. यूनिवर्सिटी क्वार्टर व दामुचक आदर्श कॉलोनी की […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की तरफ से शहरी क्षेत्र में जगह-जगह नये पोल लगाने व केबुल वायर चल रहा है. इसको देखते हुए बुधवार को फिर नया टोला पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवीए गन्नीपुर फीडर से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. यूनिवर्सिटी क्वार्टर व दामुचक आदर्श कॉलोनी की बिजली सुबह दस से शाम के पांच बजे तक के लिए बंद रहेगी.

इसके अलावा 33 केवीए चंदवारा फीडर से जुड़े 11 केवीए जेल वन व टू एवं बनारस बैंक फीडर की बिजली सुबह साढ़े ग्यारह से शाम के साढ़े तीन बजे तक बंद रहेगी. हालांकि, बीच में 12 से ढाई बजे तक बिजली चालू की जायेगी. 33 केवीए मिस्कॉट फीडर के जिला स्कूल, क्लब रोड व अघोरिया बाजार फीडर, 33 केवीए एमआईटी व एसकेएमसीएच फीडर की भी बिजली दिन में 33 केवीए चंदवारा फीडर की तर्ज पर ही बंद रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन