मोतीपुर में कुख्यात मनीष उर्फ भोली समेत दो की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 1:56 AM
मोतीपुर (मुजफ्फरपुर) :थाना क्षेत्र के बथना मनियर घाट के समीप मंगलवार की देर रात गोलियों से छलनी दो युवकों का शव पुलिस ने बरामद किया है. दोनों के सिर व सीने में गोलियों के कई निशान मिले हैं. पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस, दो खोखा व एक टूटा कुदाल बरामद किया है. एक […]
मोतीपुर (मुजफ्फरपुर) :थाना क्षेत्र के बथना मनियर घाट के समीप मंगलवार की देर रात गोलियों से छलनी दो युवकों का शव पुलिस ने बरामद किया है. दोनों के सिर व सीने में गोलियों के कई निशान मिले हैं. पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस, दो खोखा व एक टूटा कुदाल बरामद किया है.
एक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाने के इजोरबाड़ा परसौनी निवासी अशोक कुमार के पुत्र 25 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ भोली के रूप में हुई है. उसका पहचान पत्र पास की नदी में तैर रहा था. वहीं, दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है. घटनास्थल के समीप बड़ी संख्या में कंडोम, एक जोड़ी चप्पल, जूता और पर्स भी मिले हैं.
खून के धब्बे भी थे. पुलिस का कहना है कि दूसरी जगह से दोनों को मोतीपुर लाकर गोली मारी गयी है. मनीष पर पूर्वी चंपारण जिले में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि मनीष के आजाद हिंद फौज से जुड़े होने का पता चला है. पुलिस आशंका जता रही है कि वह गैंगवार का शिकार हो गया है.
हालांकि, पुलिस नक्सलियों के एंगल पर भी जांच कर रही है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. मनीष पर फेनहारा में तीन, चकिया, शिवहर और केसरिया थाने में कई मामले दर्ज हैं. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे एक बोलेरो तेजी से आयी. घटनास्थल पर रुकने के बाद फायरिंग की आवाज आने लगी. फिर बोलेरो बड़ी तेजी से वापस हो गयी.
एक हफ्ते पूर्व जेल से छूट कर आया था मनीष
मनीष एक सप्ताह पूर्व ही मोतिहारी मंडल कारा से जमानत पर छूटकर बाहर आया था. वह शिवहर से भी जेल जा चुका था. जेल से छूटने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










