पारू में आम तोड़ने से मना करने पर रिटायर्ड वैज्ञानिक को भाला भोंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 6:00 AM
पारू : गोखुला गांव में सोमवार की देर शाम बगीचे से आम तोड़ने का विरोध करने पर डीआरडीओ से रिटायर वैज्ञानिक धर्मनाथ सिंह(65) को मारपीट के बाद पेट में भाला भोंक कर घायल कर दिया गया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गये. परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पीएचसी […]
पारू : गोखुला गांव में सोमवार की देर शाम बगीचे से आम तोड़ने का विरोध करने पर डीआरडीओ से रिटायर वैज्ञानिक धर्मनाथ सिंह(65) को मारपीट के बाद पेट में भाला भोंक कर घायल कर दिया गया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गये. परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. भाला की वार से धर्मनाथ सिंह के पेट में काफी गहरा जख्म हो गया है. पिछले 24 घंटे में उन्हें होश नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










