स्मार्ट मीटर है तो हो जाएं अलर्ट, आज शाम से पहले करा लें रिचार्ज, 12 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Electricity online-services-shutdown-nbpdcl-smart-meter-recharge-alert

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur Electricity: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है. एनबीपीडीसीएल की ऑनलाइन सेवाएं 6 जून शाम 5 बजे से 7 जून सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगी. इस दौरान बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं प्रभावित रहेंगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट

Muzaffarpur Electricity: बिजली कंपनी की ऑनलाइन सेवा शनिवार की शाम पांच बजे से सात जून की सुबह 5 बजे तक मेंटेनेंस को लेकर बंद रहेगा. इस दौरान कंपनी के सॉफ्टवेयर में नेटवर्क मेंटेनेंस का काम होना है, ऐसे में बिजली कंपनी की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी. इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर का रिचार्ज, नये कनेक्शन, लोड बढ़ाने, नाम बदलने, बिल सुधार सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रहेंगी. 

आज शाम तक करा लें रिचार्ज

इसको लेकर बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की गयी है. जिसमें उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अगर उनके प्रीपेड मीटर में रिचार्ज नहीं है तो छह जून को शाम से पहले करा ले, ताकि इस अवधि के दौरान उन्हें परेशानी ना हो. साथ ही इस दौरान किसी तरह का ऑनलाइन आवेदन ना करे.

शाम में उड़ रहे फ्यूज, कॉल सेंटर का नहीं लगता नंबर

पिक आवर में शाम के पांच बजे से लेकर देर रात ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ने की शिकायत काफी हो रही है. एक 11 केवी फीडर में औसतन 8 से 10 फ्यूज कॉल आते है. इसको लेकर शाम से देर रात तक फ्यूज कॉल सेंटर का जल्दी लगता नहीं है. एक दिन में शहर व शहर से सटे क्षेत्र में औसतन दो सौ से ढाई सौ फ्यूज उड़ने की शिकाायत आती है. चंदवारा के उपभोक्ता विजय ने बताया कि गुरुवार की देर राज उन्होंने दर्जनों कॉल किये, लेकिन कॉल सेंटर का फोन नहीं लगा. इधर, मामले में बिजली कंपनी के अभियंता का कहना है कि गर्मी में फ्यूज कॉल की संख्या अधिक रहती है, एक साथ सैकड़ों उपभोक्ताओं के फोन आते है, इस कारण लाइन व्यस्त रहता है. इसमें सुधार को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

फ्यूज कॉल सेंटर का नंबर

माड़ीपुर ऑफिस

24*7 कॉल सेंटर नंबर- 0621-2210001/0621-2210002,0621-2210003,0621-2210004

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन