मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में 7वीं मौत, सील हो चुका है हॉस्पिटल

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Fire 7th dead prasad hospital incident postmortem skmch

अस्पताल के बाहर पहुंची पुलिस टीम

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में 7वें मरीज की मौत हो गयी है. शुक्रवार को सिविल सर्जन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया था. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

Muzaffarpur Fire: प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. अब कुल मृतकों की संख्या 7 हो गयी है. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पर्री गांव, पोस्ट विशनपुर के निवासी रामपाल सिंह के बेटे अंजनी कुमार सिंह के रूप में हुई है. उनका पोस्टमार्टम एसकेएमसीएच में जारी है.

बता दें, घटना के बाद शुक्रवार को सिविल सर्जन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया था. वही निगम की टीम भी हॉस्पिटल में बिल्डिंग बायलॉज की जांच के लिए पहुंची. निगम की प्रशासनिक व तकनीकी टीम जांच में जुटी है. आज जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

बता दें कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी और छह लोगों की जान जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है. सिविल सर्जन ने अस्पताल के मालिक और प्रबंधन से इस पूरी लापरवाही पर बेहद कड़ा स्पष्टीकरण भी मांगा है.

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

बता दें, गुरुवार की सुबह प्रसाद हॉस्पिटल के आइसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी थी. देखते ही देखते धुएं और लपटों ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया. उस वक्त आईसीयू में वेंटिलेटर और बेड पर मौजूद गंभीर मरीजों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन