सप्तक्रांति के अचानक खुलने से अफरातफरी
Updated at : 03 Jun 2019 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट को प्लेटफॉर्म पर आने से पहले ही रोक दिया गया. इससे ट्रेन में बैठे जनरल व स्लीपर बोगी के यात्री ट्रेन से उतर कर लाइन पार करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या दो के रास्ते बाहर जाने लगे. इसी क्रम में ट्रेन अचानक खुल गयी और […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट को प्लेटफॉर्म पर आने से पहले ही रोक दिया गया. इससे ट्रेन में बैठे जनरल व स्लीपर बोगी के यात्री ट्रेन से उतर कर लाइन पार करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या दो के रास्ते बाहर जाने लगे. इसी क्रम में ट्रेन अचानक खुल गयी और यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया.कई यात्री इस दौरान बाल बाल बच गये.
बताया गया है कि लोको पायलट ने तकनीकी कारणों से ट्रेन को रोक दी. करीब दो मिनट तक ट्रेन के रुके रहने के बाद यात्रियों को लगा कि ट्रेन इससे आगे नहीं जायेगी. इससे वे वहीं पर उतरने लगे. ज्यादा सामान होने की वजह से यात्री एक-एक करके सामान को उतारने लगे. इसी बीच ट्रेन अचानक खुल गयी.
इससे यात्रियों के सामान ट्रैक पर ही रह गये. कई यात्री उतरने के दौरान पायदान पर ही लटके रहे. इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. कई यात्री हड़बड़ी में गिर कर चोटिल हो गये. वहीं, ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने के बाद यात्री वापस लाइन पर जाकर अपना सामान लाने में जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




