ePaper

दूसरे मुहल्ले से ठेला पर पानी भर ला रहे हैं लोग

Updated at : 19 May 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे मुहल्ले से ठेला पर पानी भर ला रहे हैं लोग

मुजफ्फरपुर : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, मिठनपुरा के पासवान टोला में पेयजल की स्थिति काफी खराब होती जा रही है. मुहल्ले में एक नल है, जिस पर लाइन लगाकर लोग पानी भर रहे हैं. शनिवार को जब मिठनपुरा पंप ठप हो गया, तब उस नल में भी पानी नहीं आया. इसके बाद पासवान टोला […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, मिठनपुरा के पासवान टोला में पेयजल की स्थिति काफी खराब होती जा रही है. मुहल्ले में एक नल है, जिस पर लाइन लगाकर लोग पानी भर रहे हैं. शनिवार को जब मिठनपुरा पंप ठप हो गया, तब उस नल में भी पानी नहीं आया.

इसके बाद पासवान टोला के लोगों को रिक्शा-ठेला पर बाल्टी-गैलन लेकर दूसरे मुहल्ले में जाकर पानी का जुगाड़ करना पड़ा. ऐसे में नगर निगम प्रशासन के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि जब पिछले कई सालों से बारिश नहीं हो रही है, तो प्रशासन को पहले से ही पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर काम करना चाहिए. इस साल पानी के लिए जितनी परेशानी हो रही है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन