मुजफ्फरपुर : इंस्पेक्टर का भतीजा था मारा गया रोहित

Updated at : 02 Feb 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर :  इंस्पेक्टर का भतीजा था मारा गया रोहित

मुजफ्फरपुर : रोहित कुमार पूर्वी चंपारण के एक रेल थाने में तैनात पुलिस अफसर का भतीजा है. रोहित के पिता गांव में ही खेतीबारी करते है. सीतामढ़ी के एक निजी स्कूल से मैट्रिक पास करने के बाद वह इन दिनों पटना में रह रहा था. पुलिस को उस पर दर्ज आपराधिक मामले का पता लगा […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : रोहित कुमार पूर्वी चंपारण के एक रेल थाने में तैनात पुलिस अफसर का भतीजा है. रोहित के पिता गांव में ही खेतीबारी करते है. सीतामढ़ी के एक निजी स्कूल से मैट्रिक पास करने के बाद वह इन दिनों पटना में रह रहा था. पुलिस को उस पर दर्ज आपराधिक मामले का पता लगा रही है.

देर शाम उसके परिजन सीतामढ़ी से एसकेएमसीएच पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गांव चले गये. पुिलस एक कोचिंग संस्थान से पूछताछ करेगी.

गांव में होगा कुंदन का दाह संस्कार

कुंदन का दाह संस्कार उसके पैतृक गांव भीभपुर भपुरा में होगा. उसके परिजन भी शव लेकर गांव चले गये है. उसकी मां मंजू देवी व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. उसके सदातपुर स्थित आवास पर देर शाम पुलिस भी पहुंची थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन