Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में बदला मौसम का मिजाज: 31 मई तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Muzaffarpur News: उत्तर बिहार में 27 से 31 मई तक मौसम विभाग ने बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी.पढे़ं पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के जिलों में रहने वाले लोगों को भीषण और उमस भरी गर्मी से जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 27 से 31 मई तक पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वातावरण में उच्च तापमान, हवा में नमी की अधिक मात्रा और एक अनुकूल वेदर सिस्टम सक्रिय होने के कारण उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.
आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट, 40 किमी तक रहेगी हवा की रफ्तार
मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और आकाशीय बिजली (वज्रपात) को लेकर भी विशेष अलर्ट जारी किया है. इस अवधि में करीब 10 से 25 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है. अनुमान है कि उत्तर बिहार में सामान्य तौर पर 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी, लेकिन बारिश के समय इन हवाओं की रफ्तार अचानक बढ़कर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है .
तापमान में आएगी भारी गिरावट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. पूर्वानुमान के तहत इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. इससे पहले, बीते मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे सुबह और शाम के वक्त मौसम में हल्की नरमी महसूस की गई थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










