दो घरों से लाखों के आभूषण और नगदी की चोरी, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड

Updated:
विज्ञापन

चोरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में भीषण चोरी की घटना हुई है. चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी उड़ाए. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Dog Squad Investigation: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत अजीजपुर नाका क्षेत्र के बहिलवारा खोरमपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने एक बंद घर और उसके पड़ोसी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, वहीं पीड़ितों की मांग पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया.

विज्ञापन

छत पर सोता रहा परिवार, नीचे ताला तोड़कर उड़ाए गहने

पहली घटना रंजीत साह के घर में हुई. पीड़ित गृहस्वामी की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे के ग्रिल का ताला तोड़ दिया और कमरे में दाखिल हो गए. चोर घर से तीन जोड़ी चांदी की पायल, सोने की हनुमानी, दुर्गा जी की प्रतिमा, नाक व कान के गहने, मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नगद चुराकर ले गए.

मायके गई महिला के बंद घर को भी बनाया निशाना

दूसरी चोरी पड़ोसी पंकज साह के बंद घर में हुई. पंकज साह की पत्नी काजल देवी ने बताया कि उनके पति पुणे में मजदूरी करते हैं. पति के मंगलवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के कारण वह सोमवार सुबह ही करजा स्थित अपने मायके चली गई थीं. मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर में चोरी की सूचना दी. जब वह पहुंचीं तो देखा कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे और अलमारी से पायल, मंगलसूत्र, दो नथिया, ढोलना, दो हनुमानी व एक हजार रुपये नगद गायब कर चुके थे.

डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन, प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद दोनों पीड़ित परिवारों ने सरैया थाने में लिखित आवेदन दिया है. सरैया थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया है. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाए गए हैं. पीड़ितों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस संदिग्धों की पहचान कर मामले के शीघ्र खुलासे में जुट गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन