मुजफ्फरपुर के हाई प्रोफाइल इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 6 महिलाएं हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस ने मुजफ्फरपुर के हाई प्रोफाइल इलाके में एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पार्लर की संचालिका सहित छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. प्रारंभिक जांच में WhatsApp के जरिए ग्राहकों से संपर्क और डील तय होने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: शहर के हाई प्रोफाइल इलाके कंपनी बाग रोड स्थित बड़ी कर्बला रोड में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का नेटवर्क चलने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को छापेमारी की. संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान पार्लर की संचालिका समेत छह महिलाओं को हिरासत में लिया है. मौके से छह मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच में WhatsApp के जरिए ग्राहकों से संपर्क करने और डील तय करने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर बनी थी विशेष टीम

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू (जिला सूचना इकाई), महिला थाना और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से रणनीति बनायी और गुप्त सूचना के आधार पर मसाज पार्लर में छापेमारी की.

अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से आसपास के इलाके और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन जब्त किये.

WhatsApp ग्रुप और चैट से तय होती थी डील

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं से नेटवर्क के संचालन के तरीके को लेकर जानकारी ली गयी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में WhatsApp के जरिए ग्राहकों से संपर्क करने और चैट के माध्यम से डील तय किये जाने की बात सामने आयी है.

पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन में मौजूद कॉल डिटेल और WhatsApp चैट की जांच कर रही है. इसके जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

25 से 35 साल के बीच बतायी जा रही उम्र

पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गयी महिलाएं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की रहने वाली हैं. इनमें से अधिकांश की उम्र 25 से 35 साल के बीच बतायी गयी है. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पार्लर सील, FSL टीम ने जुटाये वैज्ञानिक साक्ष्य

छापेमारी के बाद पुलिस ने संबंधित मसाज पार्लर को सील कर दिया है. मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया.

पुलिस जब्त मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और WhatsApp चैट खंगाल रही है. जांच का उद्देश्य नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना है. फिलहाल हिरासत में ली गयी महिलाओं से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन