पत्नी के लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर व्यवसायी से 30 लाख की ठगी, आरोपी रिश्तेदार पर FIR

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI जेनरेटेड तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक व्यवसायी से उसके रिश्तेदार ने पत्नी के लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी की. आरोपी ने पहले पैसे लिए और बाद में चेक बाउंस हो गए. मामले में FIR दर्ज की गई है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के महेश बाबू चौक निवासी व्यवसायी मो. फैजुद्दीन से उनके एक रिश्तेदार ने पत्नी के लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले में पीड़ित ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, फैजुद्दीन मूल रूप से मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. शहर के ब्रह्मपुरा में उनका कार्यालय जुरन छपरा स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में है. उनका दूर का रिश्तेदार मो. नसीम सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पत्नी के लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर मांगे रुपये

फैजुद्दीन के अनुसार, नसीम एक अप्रैल को उनके कार्यालय पहुंचा. वह घबराया हुआ था. उसने बताया कि उसकी पत्नी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है और उसका लीवर ट्रांसप्लांट होना है.

आरोपी ने इलाज के लिए तत्काल 30 लाख रुपये की जरूरत बतायी और रोना-धोना शुरू कर दिया. उसने फैजुद्दीन को भरोसा दिलाया कि जून में उसकी एफडी मैच्योर हो जाएगी और इसके बाद वह पूरी रकम लौटा देगा.

रिश्तेदार की बात पर भरोसा कर फैजुद्दीन ने एक और दो अप्रैल को 15-15 लाख रुपये नकद दे दिये. इसके बाद आरोपी ने उन्हें दो चेक भी दिये.

चेक बैंक में लगाया तो खाते में नहीं थे रुपये

तय समय के बाद फैजुद्दीन ने दोनों चेक बैंक में भुनाने के लिए जमा किये, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गये.

इसके बाद पीड़ित ने मामले की छानबीन की तो उसके सामने कथित फर्जीवाड़े की बात आयी. शिकायत के अनुसार, आरोपी की पत्नी कभी बीमार हुई ही नहीं थी और न ही वह दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती थी.

मामले की जानकारी मिलने के बाद फैजुद्दीन ने आरोपी नसीम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर पर पुलिस की छापेमारी, WhatsApp चैट से खुले कई राज; 6 महिलाएं हिरासत में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन