राजधानी एक्सप्रेस के बी-5 कोच में शराबी का उत्पात, सोशल मीडिया शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस के बी-5 कोच में शराबी का उत्पात, सोशल मीडिया शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सोमवार रात एक शराबी यात्री ने जमकर हंगामा किया. नशे में धुत आरोपी ने कोच में सफर कर रहे यात्रियों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. सोशल मीडिया पर शिकायत के महज़ तीन घंटे के भीतर आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर होकर गुजर रही डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सोमवार रात एक शराबी यात्री ने जमकर हंगामा किया. नशे में धुत आरोपी ने कोच में सफर कर रहे यात्रियों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और गलत इशारे भी किए. घटना के बाद एक यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके महज तीन घंटे के भीतर आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

बी-5 कोच में मचाया हंगामा

जानकारी के अनुसार, घटना डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20503) के बी-5 कोच में हुई. सीट संख्या 17 से 20 के पास बैठा एक यात्री शराब के नशे में था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह यात्रियों से बदसलूकी कर रहा था और महिला यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए आपत्तिजनक इशारे कर रहा था. इससे कोच में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया.

सोशल मीडिया पर शिकायत, तुरंत हरकत में आया रेलवे

कोच में सफर कर रहे यात्री मनीष सेठी ने स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे, आरपीएफ और संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया पर टैग कर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही आरपीएफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई के निर्देश जारी किए.

तीन घंटे के भीतर आरोपी हिरासत में

निर्देश मिलने के बाद आरपीएफ समस्तीपुर की एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुंची और नशे में धुत यात्री को हिरासत में ले लिया. रेलवे की इस त्वरित कार्रवाई से कोच में मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली. इसके बाद ट्रेन का सफर सामान्य रूप से जारी रहा.

रेलवे नियमों के तहत होगी कार्रवाई

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम और अन्य लागू प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और महिला सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर जंक्शन यार्ड में टूटा OHE तार, 4 घंटे तक ठप रहा अप लाइन पर रेल परिचालन


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन