Weather Alert Bihar: 9 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम, बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 5 से 9 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
North Bihar Weather: उत्तर बिहार के जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 से 9 अगस्त तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार, 5 अगस्त के आसपास सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
वहीं 5 से 7 अगस्त के बीच वैशाली, मधुबनी, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की प्रबल आशंका है. उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी 5 से 9 अगस्त के दौरान इसी तरह की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
तापमान और हवा की स्थिति
पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
सुबह के समय हवा में नमी लगभग 90 प्रतिशत रहेगी, जबकि दोपहर में यह घटकर 60 से 65 प्रतिशत तक आ सकती है. इस दौरान पूर्वी एवं दक्षिणी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
किसानों के लिए पूसा विश्वविद्यालय की सलाह
पूसा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.
- मेघगर्जन या वज्रपात के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचें.
- सुरक्षित पक्के भवन या अन्य सुरक्षित स्थान पर शरण लें.
- भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में खेतों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें.
- बारिश और तेज हवा के दौरान खड़ी फसलों में कीटनाशक या उर्वरक का छिड़काव फिलहाल टाल दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










