छात्रा उत्पीड़न के खिलाफ फूटा गुस्सा: नागरिक समाज और आइसा-ऐपवा ने निकाला प्रतिवाद जुलूस, फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई में छात्रा उत्पीड़न के विरोध में समस्तीपुर में नागरिक समाज, आइसा व ऐपवा ने जुलूस निकाला. दोषियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा व त्वरित न्याय की मांग पर जोर.

विज्ञापन

छात्रा उत्पीड़न समस्तीपुर: समस्तीपुर शहर के ओवरब्रिज चौराहा स्थित कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर नागरिक समाज, आइसा और ऐपवा के संयुक्त तत्वावधान में एक जोरदार प्रतिवाद जुलूस निकाला गया. इसके बाद एक विरोध सभा का आयोजन किया गया. सभा की संयुक्त अध्यक्षता ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह और आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की, जबकि संचालन भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

जमुई में छात्रा के साथ हुए उत्पीड़न के विरोध में आयोजित इस सभा में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. सभा को संबोधित करते हुए नागरिक समाज के दीनबंधु प्रसाद, जीतेन्द्र कुमार, भाकपा माले के जीतेंद्र कुशवाहा, रामलाल राम, आइसा के दीपक यदुवंशी, राजद के राम विनोद पासवान और कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी ने बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताई.

प्रमुख मांगें और मुद्दे:

  • दोषियों की गिरफ्तारी: छात्रा उत्पीड़न में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत कठोर सजा दी जाए.
  • सुरक्षा और न्याय: राज्य सरकार पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा, समुचित चिकित्सा सहायता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराए.
  • सख्त कानून व्यवस्था: महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानूनों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए.

सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन

सभा के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शाहीद हुसैन, अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, रेलवे ट्रेड यूनियन के संतोष कुमार निराला और अशोक कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए. प्रदर्शन के अंत में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए पुतला फूंका और पीड़िता को अविलंब न्याय देने की मांग दोहराई.

ये भी पढ़ें: अग्निशमन मॉक ड्रिल: छात्राओं और शिक्षकों ने सीखे आग बुझाने के जीवन रक्षक गुर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन