रूम में सिगरेट के टुकड़े, फ्लाइट मोड में फोन, रेड लाइट एरिया में लखनऊ की खूबसूरत नर्तकी मुस्कान की संदिग्ध मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतका मुस्कान कुमारी की फाईल फोटो और जांच के लिए पहुंची नगर थाना पुलिस - एफएसएल टीम

मुजफ्फरपुर के रेड लाइट एरिया में एक 22 वर्षीय नर्तकी मुस्कान कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. कमरे से सिगरेट के टुकड़े और फ्लाइट मोड में फोन मिलने से मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस प्रेम-प्रसंग के पहलू सहित सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Red Light Area Muzaffarpur: नगर थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में मंगलवार को 22 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी मुस्कान कुमारी (22) के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

एक माह से किराए के कमरे में रह रही थी युवती

पुलिस के अनुसार, मुस्कान पिछले करीब पांच वर्षों से रेड लाइट एरिया में रह रही थी और नर्तकी के रूप में काम करती थी. पिछले एक महीने से वह रुखसाना नामक महिला के मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में अकेली रह रही थी.

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अन्य किराएदार किसी काम से ऊपर पहुंचे. काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. खिड़की से देखने पर युवती का शव फंदे से लटका दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

कमरे से मिले अहम सुराग

पुलिस ने दरवाजा खोलकर कमरे की तलाशी ली. जांच के दौरान कमरे में मेज और फर्श पर सिगरेट के जले हुए टुकड़े मिले. वहीं युवती का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो फ्लाइट मोड में था.

पुलिस के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. साथ ही मकान की संरचना और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.

प्रेम-प्रसंग के पहलू की भी जांच

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि मृतका का मुजफ्फरपुर के रामबाग क्षेत्र के एक युवक से परिचय था और उसका कमरे पर आना-जाना भी बताया जा रहा है. पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है. हालांकि, किसी निष्कर्ष पर अभी नहीं पहुंचा गया है.

एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट, सिगरेट के टुकड़े और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित किए हैं.

नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा. फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बारिश के बाद शहर में जलजमाव, सफाई कर्मियों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी


विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन