32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियां शुरू, 6 अगस्त को होगी शिक्षक कार्यशाला
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारियां शुरू, 6 अगस्त को होगी शिक्षक कार्यशाला
32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के लिए आवेदन और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला की तिथियां घोषित। जानिए पूरी जानकारी और महत्वपूर्ण तिथियां यहाँ।
National Children Science: बच्चों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन होने जा रहा है. जिला शिक्षा विभाग और सायंस फॉर सोसायटी की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसके तहत आगामी 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से राजकीय जिला स्कूल (पानी टंकी) के सभागार में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी. इसमें जिले के सभी सरकारी और सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के विज्ञान शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है.
"निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार" है मुख्य विषय
इस वर्ष आयोजन का मुख्य विषय "निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार" रखा गया है. कार्यशाला में स्थानीय समस्याओं के निदान और वैज्ञानिक पद्धति से प्रोजेक्ट तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र हिस्सा लेंगे, जिन्हें दो श्रेणियों (10-14 वर्ष और 14-17 वर्ष) में बांटा गया है. आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी. इसमें कम से कम 50 प्रतिशत प्रतिभागी ग्रामीण क्षेत्रों से होना अनिवार्य है.
प्रक्रिया और बेगूसराय में राज्य स्तरीय आयोजन:
- अंशदान शुल्क: विद्यालयों को 200 रुपये नकद अंशदान जमा करना होगा.
- प्रोजेक्ट बजट: मार्गदर्शक शिक्षकों की देखरेख में छात्र 500 रुपये की सीमा में नवीन प्रोजेक्ट बनाएंगे.
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: चयनित प्रोजेक्ट 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, बेगूसराय में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें: 4 साल से बिना सूचना गायब चल रही प्रशिक्षु महिला सिपाही सोनी कुमारी सेवामुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










