मौसम अलर्ट: उत्तर बिहार में 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में 5 से 7 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Weather Update: उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल गया है. मौसम विभाग के सहयोग से जारी 5 से 9 अगस्त तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की पूरी संभावना जताई गई है. हालांकि, मंगलवार को आसमान में बादलों का डेरा रहने और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन रखा.

इन जिलों में विशेष सतर्कता और भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 7 अगस्त के दौरान मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में विशेष रूप से भारी बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की गई है. वहीं 5 अगस्त के आसपास सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी तथा पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की मौसमी परिस्थितियां बनी रहेंगी.

तापमान और हवा का रुख

पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान हवा मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिणी दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. इससे पहले मंगलवार को मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है. वज्रपात के खतरे से बचने के लिए खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न जाने की अपील की गई है.


विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन