Muzaffarpur News: 6 साल पुराने हत्याकांड में पैक्स अध्यक्ष और शिक्षक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News: 6 साल पुराने हत्याकांड में पैक्स अध्यक्ष और शिक्षक गिरफ्तार, लूट और शराब तस्करी से जुड़ा है मामला

6 साल पुराने हत्याकांड में पैक्स अध्यक्ष और शिक्षक गिरफ्तार, लूट और शराब तस्करी से जुड़ा है मामला

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर की बोचहां पुलिस ने 2020 के हत्याकांड और लूट मामले में पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और शिक्षक शशिभूषण को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद पैक्स अध्यक्ष जेल भेजा गया.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाना क्षेत्र के वर्ष 2020 के बहुचर्चित हत्याकांड और पिकअप वैन लूट मामले में पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त शिक्षक शशिभूषण कुमार और पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से थाने में गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में इलाज चल रहा है .

घर पर छापेमारी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी धीरेंद्र प्रसाद के पुत्र शिक्षक शशिभूषण कुमार और लक्ष्मण नगर निवासी उमाशंकर राय के पुत्र पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ बोचहां थाना में कांड संख्या-117/20 दर्ज है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों के ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें दबोचा. यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302, 328, 201 और 394 के तहत दर्ज है .

पिकअप वैन लूटकर शराब तस्करी के दौरान हुई थी वारदात

बोचहांथानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2020 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हुई थी, जिसके बाद हत्या, साक्ष्य छुपाने और लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी पिकअप वैन लूटकर शराब की तस्करी कर रहे थे और इसी दौरान यह वारदात हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है .

मुजफ्फरपुर के बोचहा से चंद्रभूषण कुमार रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन