मुजफ्फरपुर : फेसबुक के जरिए करोड़ों की ठगी करने का आरोपी धराया, मुंबई व मिठनपुरा पुलिस की कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:03 AM
मुजफ्फरपुर : करोड़ों की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी राकेश रंजन को मुंबई पुलिस ने मिठनपुरा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी राकेश रंजन श्रीवास्तव को मिठनपुरा स्थित लक्ष्मी नारायण काॅलोनी में रहता था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को मुंबई ले […]
मुजफ्फरपुर : करोड़ों की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी राकेश रंजन को मुंबई पुलिस ने मिठनपुरा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी राकेश रंजन श्रीवास्तव को मिठनपुरा स्थित लक्ष्मी नारायण काॅलोनी में रहता था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को मुंबई ले गयी.
मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपित तीन दोस्तों के साथ मिलकर ऑन लाइन कंपनी बनाई थी. फेसबुक के जरिए सदस्य बनाने के नाम पर वहां से लोगों को करोड़ों की चपत लगाने के बाद वह फरार हो गया था.
बेला-मिठनपुरा की लक्ष्मीनारायण कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगा था. रविवार को दोनों थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. राकेश के दो अन्य दोस्तों को पूर्व में ही मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










