वाशिंग पाउडर बेचने के नाम पर बदमाश आभूषण लेकर फरार
Updated at : 21 Jan 2019 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रमना स्थित केएन मेहता कंपाउंड निवासी ट्रांसपोर्टर अमिताभ कुमार के घर से महिलाओं को चकमा देकर बदमाशों ने तीन लाख रुपये की आभूषण ठगी कर ली. वाशिंग पाउडर बेचने के नाम पर बदमाश घर में घुसे. वारदात को अंजाम देते बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी. रविवार […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रमना स्थित केएन मेहता कंपाउंड निवासी ट्रांसपोर्टर अमिताभ कुमार के घर से महिलाओं को चकमा देकर बदमाशों ने तीन लाख रुपये की आभूषण ठगी कर ली. वाशिंग पाउडर बेचने के नाम पर बदमाश घर में घुसे. वारदात को अंजाम देते बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी. रविवार को पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी. साथ ही फुटेज भी सौंपी है.
अमिताभ ने बताया कि 12 जनवरी की दोपहर पौने एक बजे दो बदमाश गेट को नॉक कर महिलाओं को बुलाया. अपने आप को वाशिंग पाउडर कंपनी का स्टाफ बता घर के अंदर प्रवेश कर गया. बोला कि आभूषण पर जमे घूल-मिट्टी को साफ करता है. पहले चांदी के पायल को साफ कर वापस कर दिया.
इसके बाद छह भर का कान का फूल, तीन सोने के चेन, अंगूठी लिया साफ करने के लिए, पानी गर्म करके लाने को बोला . जैसे ही महिलाएं पानी गर्म करने गयी. इस बीच दोनों बदमाश सारा आभूषण लेकर फरार हो गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




