मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर-दिल्ली के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 31 Oct 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर :  मुजफ्फरपुर-दिल्ली के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

मुजफ्फरपुर : दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली व अमृतसर आदि जगहों के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 04070/69 दिल्ली-मुजफ्फरपुर-दिल्ली के बीच हाजीपुर के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन दो व छह नवंबर को […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली व अमृतसर आदि जगहों के लिए कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 04070/69 दिल्ली-मुजफ्फरपुर-दिल्ली के बीच हाजीपुर के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन दो व छह नवंबर को दिल्ली से चलेगी.
मुजफ्फरपुर से तीन व सात नवंबर को चलेगी. गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए 05, 08, 09 व 11 नवंबर को खुलेगी. गाड़ी संख्या 04071 मुजफ्फरपुर से नयी दिल्ली के लिए 06, 09, 10 व 12 नवंबर को खुलेगी. इसके अलावा बरौनी व जयनगर से भी नयी दिल्ली व सहरसा से दिल्ली के रास्ते अमृतसर के लिए वाया मुजफ्फरपुर से कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था अलग-अलग दिनों में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन